‘भारत’ के बाद प्रियंका चोपड़ा अब करेगी अभिषेक बच्चन के साथ काम

0
528

मुंबई। अमेरिका में टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीन सीजन और तीन फिल्मों में काम करने के कारण बॉलीवुड से करीब दो साल से दूर रहीं प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड वापसी का सफर इस साल अगस्त से सलमान खान की फिल्म भारत से शुरू होगा लेकिन उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म के लिए दोस्ताना पार्टनर को भी ढूंढ लिया ।
Priyanka Chopra will now work with Abhishek Bachchan after ‘India’
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अब अपने ब्लफमास्टर और दोस्ताना को-स्टार अभिषेक बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। ये फिल्म, मार्गरीटा विथ अ स्ट्रा की निर्देशक शोलानी बोस डायरेक्ट करेंगी। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। प्रियंका और अभिषेक एक ऐसी बच्ची के माँ बाप की भूमिका में होंगे जो immune deficiency disorder (रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी) से ग्रसित है।

इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और जैसे ही प्रियंका और अभिषेक अपने अपने कमिटमेंट को खत्म कर लेंगे वो इस फिल्म को शुरू कर सकेंगे । फिल्म में बच्ची की भूमिका के लिए अभी कास्टिंग की जानी है । वैसे इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है ’ ट्विटर पर इस जानकारी को रॉनी स्क्रूवाला ने अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडल से री-ट्विट किया है, जिसे देख कर ये माना जा सकता है कि प्रियंका और अभिषेक ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है ’

बता दें कि प्रियंका की वापसी वाली फिल्म भारत को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं और अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे ’ फिल्म भारत एक मेच्योर लव स्टोरी है और कहा जा रहा है कि प्रियंका का रोल इस फिल्म में बेहद अहम होगा। सुल्तान और टाइगर जिंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास जफर अगले साल ईद में फिल्म भारत लेकर आने वाले हैं।

प्रियंका और सलमान ने अब तक मुझसे शादी करोगे , सलाम-ए-इश्क और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी ‘गुंडे’ भी हिट रही है। भारत, अब उनके स्टैण्डर्ड के हिसाब से भी बेहतर फिल्म होगी। ‘भारत’, कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर ‘ का भारतीय संस्करण है।

प्रियंका के टीवी शो का तीसरा सीजन खत्म हो रहा है और उनकी दूसरी हॉलीवुड फिल्म अ किड लाइक जैक एक जून से रिलीज हो रही है ’ इस फिल्म में प्रियंका ने सिंगल मदर का कैमियो किया है ’ उनकी तीसरी हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक ? अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी ’