प्रियंका का यूपी दौरा: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिस महिला से हुई थी अभद्रता, उससे मिलने हुईं रवाना

0
276

TIO NEW DELHI

लखनऊ दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार को प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक जाएंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह वहां उस महिला से मिलेंगी, जिसके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी।  पीड़ित महिला फिलहाल सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंच गई हैं। यहां पुलिस भी पहुंच गई है। क्रांति सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी जबरन आ रही हैं और घर आए मेहमान को रोका नहीं जा सकता। उधर प्रियंका के दौरे से सकते में आए क्रांति सिंह का कहना है कि उनके घर पर सपा का झंडा लहरा रहा है और वह सपाई ही हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि प्रियंका गांधी मानवता और इंसानियत के नाते उनसे मिलने जा रही हैं।

पीड़ित महिला को नहीं थी प्रियंका के आने की जानकारी
प्रियंका गांधी के आने से पहले सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही उनकी महिला प्रत्याशी को इस बारे में कुछ पता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा सूचना दी गई है कि प्रियंका गांधी पीड़ित महिला से मिलने आ रही हैं।

प्रियंका के स्वागत की तैयारियां पूरी
लखीमपुर में प्रियंका गांधी की आगवानी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मैगलगंज से पांच किलोमीटर दूर हाइवे पर प्रियंका गांधी की आगवानी के लिए कांग्रेसी इकट्ठे हो गए हैं। 

पसगवां ब्लॉक में हो रहा प्रियंका का इंतजार
आज प्रियंका लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक जाएंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह वहां उस महिला से मिलेंगी, जिसके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। उनके कपड़े भी खींचे गए थे। लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक में लोग आज सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे हैं।