पुलवामा हमला: भारत ने पाक खिलाड़ियों को दिया वीजा, भड़का गुस्सा

0
498

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी घटनाओं को लेकर भारत में पड़ोसी देश को लेकर बहुत गुस्सा है। इस बीच भारत सरकार ने पड़ोसी देश के निशानेबाजों को विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए वीजा दिया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विश्व कप में हिस्सा लेने पर संदेह बना हुआ था। विश्व कप गुरुवार से डॉ. कर्णीसिंह रेंज पर शुरू होगा। इस विश्व कप के जरिए 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के 16 कोटा स्थान दाव पर होंगे।
Pulwama attack: India gives visa to Pak players, provokes anger
भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने कहा- पाकिस्तानी खिलाड़ियों के वीजा जारी हो चुके हैं। इस संदर्भ में हमारी भारतीय उच्चायोग और पाकिस्तानी निशानेबाजी संघ से चर्चा हुई है। दो निशानेबाजों और एक प्रबंधक के टिकट की बुक हो चुके हैं। पाकिस्तान के जीएम बशीर और खलिल अहमद रैपिड फायर पिस्टल वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। आतंकी घटना से बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान निशानेबाजी संघ ने कहा था कि सोमवार शाम तक यदि वीजा जारी नहीं हुआ तो वे अपने निशानेबाजों को नहीं भेजेंगे।