भिंड। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अटेर के कोषण गांव निवासी रवि भदौरिया घायल हुए हैं। सीआरपीएफ के कमांडर ने घर पर फोन कर घायल होने की सूचना दी। जवान रवि ने फोन पर घर वालों से कहा कि वह ठीक है। फिक्र नहीं करें। अब तो साथियों को शहीद करने वाले आतंकियों को ठिकाने लगाना है। जवान को घायल अवस्था में सीआरपीएफ के अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
Pulwama is injured in the attack, Sage Sun of Bhind, told the family not to worry about me
शहीद जवानों के काफिले में थे रवि
जवान के भाई अशोक भदौरिया का कहना है उनके छोटे भाई रवि सीआरपीएफ में हैं। पुलवामा में हुए हमले के दौरान उसी काफिले में रवि अपने साथी जवानों के साथ मौजूद थे। उनका कहना है कि हमले के बाद रात में रवि ने परिवार से बात की थी। काफिले की जिस बस को निशाना बनाया, वे उसके पीछे वाली बस में सवार थे। उनकी बस के कांच फूट गए। भाई अशोक भदौरिया का कहना है कि ब्लास्ट के बाद कांच फूटकर ही रवि के चेहरे और सिर में लग गया। इससे वे घायल हो गए। परिजन जवान के पास पुलवामा जाना चाहते थे। अपने सलामत होने का यकीन दिलाने के लिए रवि ने वीडियो कॉल कर परिजन से बात की।

