बाबा रामदेव बोले वायनाड में राहुल गांधी की जीत से कांग्रेस अनाथ होने से बच गई

0
421

चंडीगढ़

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर पर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के बारे में भी बात की। जानिए क्या कहा उन्होंने। बाबा रामदेव एसोसिएशन आॅफ रेजिडेंस डाक्टर (एआरडी) की ओर से आयोजित जेनिथ- 2019 के उद्घाटन के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ आए थे।

यहां उन्होंने कहा कि वायनाड में राहुल गांधी की जीत से कांग्रेस अनाथ होने से बच गई। अच्छा हुआ प्रियंका गांधी ने बनारस से चुनाव नहीं लड़ा नहीं तो उनका पॉलिटिकल करियर खत्म हो जाता। राहुल गांधी को शीर्षासन तो नरेंद्र मोदी ने करा दिया। अब उन्हें ध्यान योग करना चाहिए।

साध्वी प्रज्ञा के सवाल पर खुलकर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को अमानवीय यातनाएं केवल शक के आधार पर दी गई थीं, लेकिन नाथूराम गोडसे पर दिए गए उनके बयान को स्वीकार्यता नहीं है। भाजपा की प्रचंड जीत पर बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर देश के करोड़ों लोगों ने भरोसा किया, इसलिए यह चुनाव केवल 5 वर्षो के लिए नहीं, बल्कि आने वाले 20-25 वर्षो की भारत की राजनीति को तय करेगा।