निकिता केशरवानी बालीवुड सेंट्रल इंडिया की मिस 2019 चुनी गर्इं

0
994

भोपाल। भोपाल। इम्पा फिल्म आर्टिस्ट संस्था द्वारा कैपिटल मॉल में सेंट्रल बालीवुड रेंप वाक ब्यूटी शो का आयोजन किया गया। वाक में निकिता केशरवानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर महिलाओं ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर रैंप वाक कर लोगों को जागरूक किया।
raimp par dikha betee bachao betee padhao ka sandesh
कार्यक्रम में महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने भी फैंसी ड्रेस में रैंप वाक किया। कार्यक्रम में 3 राउंड थे जिसमें पहला राउंड साड़ी में था, दूसरा राउंड लहंगा और तीसरा राउंड इंडोवेस्टर्न ड्रेस का हुआ। जिसमें मुंबई से जजिंग के लिए आई सोनल मिश्रा मिससे मुंबई और भोपाल से मिससे एमपी रही हेमलता सिंह ने जजेस किया, मुख्य अतिथि के रूप में आशा जैन प्रवक्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मौजूद रहीं। निकिता केशरवानी सेंट्रल इंडिया की मिस 2019 चुनी गई हैं।