बारिश से रेल-सड़क और हवाई यातायात प्रभावित

0
280

मुंबई

मुंबई में हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी महानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के कारण मुंबई में रेलवे ट्रैक और सड़कों पर पानी भर गया है वहीं हवाई यातायात भी इससे प्रभावित हुआ है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। जलजमाव और भारी बारिश के कारण सोमवार को ऑफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने मुंबई में तीन से पांच जुलाई के बीच बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। अनुमान है कि इस दौरान महानगर और आसपास के इलाकों में 1 दिन में 200 मिलीमीटर या उससे भी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश और जल जमाव का असर मुंबई की ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। पालघर में जल जमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। बारिश का पानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में घुस रहा है।

मुंबई: घाटकोपर के अमृत नगर में भारी बारिश के चलते पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।