TIO शिमला/पटना/दिल्ली
लौटता मानसून उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, झारखंड में बारिश करवा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के 33 और बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कासगंज के 24 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कमला बलान नदी उफान पर है। इससे दरभंगा में घनश्यामपुर के 8 गांव बाढ़ से घिरे हैं।
धर्मशाला के धौलाधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे मैक्लॉडगंज और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल में अब तक 46 जगह बादल फटा, 98 बार बाढ़ आई और 146 जगह लैंडस्लाइड हुआ है।
देशभर से बारिश-बाढ़ की फोटो…

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में शुक्रवार को बरसाती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में शुक्रवार को बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गई।


