यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में बारिश का अलर्ट:कर्नाटक के धारवाड़ में ओले गिरे, कालघाटगी बना मिनी कश्मीर; मेघालय में तूफान, 1028 घरों को नुकसान

0
3

TIO नई दिल्ली

देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से मौसम विभाग ने आज पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है।

इधर, कर्नाटक के धारवाड़ जिले की कालघाटगी में भारी बारिश हुई। इसके साथ ओले गिरे। सड़कों पर, घरों पर ओलों की मोटी परत जम गई। इससे यह इलाका मिनी कश्मीर की तरह नजर आने लगा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कठुआ के सरथल, हिमाचल के कुल्लू और लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है।

मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में बुधवार सुबह बर्फबारी हुई।
उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में बुधवार सुबह बर्फबारी हुई।
उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बर्फबारी के बाद पहाड़ की चोटियां सफेद हो गईं।
उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बर्फबारी के बाद पहाड़ की चोटियां सफेद हो गईं।
लाहौल और स्पीति के राशिल गांव में बर्फ से ढके घर, यहां एक बार फिर तापमान घट गया है।
लाहौल और स्पीति के राशिल गांव में बर्फ से ढके घर, यहां एक बार फिर तापमान घट गया है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोलंग घाटी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोलंग घाटी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।
कुल्लू में अटल टनल के पास रास्ता खुलवाने BRO के जवानों ने सड़क से बर्फ हटाई।
कुल्लू में अटल टनल के पास रास्ता खुलवाने BRO के जवानों ने सड़क से बर्फ हटाई।
हिमाचल प्रदेश के मनाली के कई हिस्सों में मंगलवार को बर्फबारी हुई।
हिमाचल प्रदेश के मनाली के कई हिस्सों में मंगलवार को बर्फबारी हुई।
लद्दाख में तापमान में भारी गिरावट के कारण ड्रास बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है।
लद्दाख में तापमान में भारी गिरावट के कारण ड्रास बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है।