राजस्थान विधानसभा चुनाव: सचिन पायलट पर भारी पड़ रहे गहलोक, अपने करीबियों को दिलाया सबसे अधिक टिकट

0
281

जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। गौर से देखें तो इस लिस्ट में गहलोत के कई करीबियों को टिकट दिया गया है। मसलन इसमें 22 मंत्री और 6 संसदीय सचिवों के नाम हैं, जो गहलोत सरकार में काम कर चुके हैं।
Rajasthan assembly elections: Gahlok being overwhelmed by Sachin Pilot, the highest ticket given to his close friends
इससे यह साफ हो गया है कि कांग्रेस आलाकमान ने सीपी जोशी और सचिन पायलट जैसे दिग्गजों पर गहलोत को तरजीह दी है। सियासी पंडितों का कहना है कि इस लिस्ट के कई मायने हैं। यदि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनती है तो सीएम की रेस में अशोक गहलोत सबसे आगे होंगे। इससे सचिन पायलट जैसे युवा नेता को निराशा हाथ लग सकती है।

लिस्ट में मानवेंद्र सिंह का नाम नहीं
इस लिस्ट में राजपूत नेता मानवेंद्र सिंह का नाम नहीं है, जो हाल ही में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने बारमेड़ में केवल एक राजपूत नेता पर भरोसा जताया है, वह हैं- बारमेड़ से पंकज प्रताप सिंह। वहीं, बीजेपी ने बाड़मेर और जैसलमेर जैसे अहम इलाकों में 9 राजपूत नेताओं को टिकट दिया है।

बाड़मेर और जैसलमेर में 9 विधानसभा सीटें हैं। एकमात्र राजपूत नेता पंकज प्रताप को यहां ‘बाहरी’ बताया जा रहा है और कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले के खिलाफ बगावत भी शुरू हो गई है। सिवाना (बाड़मेर) में कांग्रेस नेता गोप राम मेघवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। माना जा रहा था कि मानवेंद्र को कांग्रेस राजपूत बाहुल्य इलाके मारवाड़ से टिकट दे सकती है। हालांकि, मानवेंद्र को निराशा हाथ लगी। मानवेंद्र सिंह ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स आॅफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘जैसलमेर-बारमेड़ में अभी और इस समुदाय के लोगों को टिकट दिए जा सकते हैं।’ उन्होंने टिकट ना मिलने पर किसी नाराजगी से साफ इनकार किया।

बीजेपी ने राजपूतों पर भरोसा जताया
मारवाड़ इलाके में कांग्रेस ने दो राजपूतों को टिकट दिया है, वहीं बीजेपी ने 10 को। इससे साफ है कि मारवाड़ इलाके की 43 सीटों पर बीजेपी ने राजपूतों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 23 जाट, 13 ब्राह्मण, 12 राजपूत, 2 रावण-राजपूत, 30 एससी और 24 एसटी कैंडिडेट हैं। साथ ही इसमें 9 मुसलमान, 20 महिलाओं के अलावा 20 मौजूदा विधायक भी हैं।