सिंधी वेडिंग में रणवीर सिंह ने पहना ईगल पेंडेंट, 18वीं सदी से जुड़ी है पेंडेंट की कहानी

0
954

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इटली के लेककोमो में कोंकणी और सिंधी रिवाजों से हुई। दीपवीर की शादी की नई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दुल्हन दीपिका और दुल्हे रणवीर सिंह के आउटफिट्स और ज्वेलरी की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है। रणवीर सिंह अपने वेडिंग लुक में शादी अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने शादी के दिन रॉयल लुक देने के लिए एक खास तरह का पेंडेंट भी पहना था। जिसके पीछे की कहानी बेहद खास है।
Ranveer Singh worn by Eagle pendant in Sindhi Wedding, the story of Pendants connected to the 18th century
दरअसल रणवीर सिंह आनंद कारज की रस्म के दौरान पिंक कलर की कांजीवरम शेरवानी के संग सिर पर साफा बांधे हुए भी नजर आए। अपने आउटफिट्स के संग मैचिंग का रणवीर ने एक ईगल पेंडेंट भी पहना हुआ था। रूबी से बना हार रणवीर को अलग लुक दे रहा था। इस ईगल पेंडेंट को कुंदन के हार के साथ पहना गया है। रणवीर सिंह के इस ईगल पेंडेंट को 18 वीं सदी में दक्षिण भारत में पहना जाता है। जिसमें पंख फैलाए बाज को सोने से बनाया जाता है और उस पर कुंदन भी लगाए जाते हैं। बाज की आंख और पंख में डायमंड और रूबी को लगाया जाता है।