Redmi Note 8 Pro भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

0
405

TIO, नई दिल्ली

64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ चीनी कंपनी Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Game Turbo 2.0 मोड भी दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियत…

कीमत  और उपलब्धता
Redmi Note 8 Pro कको तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपए है वहीं 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपए और 8GB रैम+128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपए है।

इस फोन की पहली सेल 21 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरु होगी। इसे Amazon India, Mi.com और Mi होम स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।