रिश्तेदारों की दरिंदगी: महिला पर लगाया चोरी का आरोप, फिर निर्वस्त्र घुमाया

0
338

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव में एक अधेड़ महिला पर चोरी का आरोप लगा उसके रिश्तेदारों ने ही दरिंदगी की है। आरोप है कि महिला को निर्वस्त्र कर न सिर्फ गांव में घुमाया गया बल्कि उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। सरायख्वाजा इलाके की 55 वर्षीय महिला गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई थी।
Relief of relatives: accused of stealing, imposed on woman, then nailed
यहां 29 मई को लड़की की शादी थी। उसी समय घर से कुछ जेवरात चोरी हो गए। चोर का पता लगाने के लिए घरवाले एक तांत्रिक के पास गए जिसने महिला पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। इसकी जानकारी शादी के अगुआ नरेश कुमार (बदला हुआ नाम) को हुई तो वह 31 मई को महिला को पकड़कर अपने गांव ले आया।

आरोप है कि उसने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और गर्म छड़ से उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह जख्म बना दिए। यही नहीं उसने महिला को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके लड़के समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।