कान्हा नेशनल पार्क में हाथियों के लिए लगा रिजुवनेशन कैंप, दिया जा रहा पसंदीदा भोजन

0
898

बालाघाट। साल भर पर्यटकों को पीठ पर लादकर कान्हा नेशनल पार्क का सैर कराने वाले हाथियों के लिए अभी उत्सव का माहौल है। क्योंकि कान्हा नेशनल पार्क में हर साल की तरह इस साल भी हाथियों के लिए रिजुवनेशन कैंप लगाया गया है। यह उत्सव एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते तक चलेगा जिसमें हाथियों को स्पेशल डाइट दिया जाएगा। वहीं इस दौरान उनसे कोई काम भी नहीं लिया जाएगा।
Resubnation camp for elephants at Kanha National Park, the favorite food being served
दरअसल हर साल की तरह इस साल भी कान्हा रिजर्व के हाथियों के लिए सप्ताह भर के लिए रिजुवनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें हाथियों की शारीरिक साफ सफाई, मालिश, जैसी खुशामद के साथ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाता है।
साथ ही हाथियों को इनका पसंदीदा आहार आम, अनानास, केला, मक्का, नारियल, गुड आदि खिलाया जाता है। इस दौरान जहां नेशनल पार्क के समस्त हाथी सामूहिक रूप से एक जगह निवास करते हैं वहीं इनकी सेवा खुशामद में महावत, चारा कटर, और प्रबंधन के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं।

इस दौरान महावतों के लिए भी विविध खेलों का आयोजन किया गया। पिछले 8 सालों से यह कैंप लगाया जा रहा है। कान्हा में लगे एलीफेंट रिजुवनेशन कैंप में इस बार कान्हा, किसली व मुक्की रेंज से करीब 19 हाथी शामिल हुए हैं। कान्हा नेशनल पार्क के डायरेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि एलीफेंट रिजुवनेशन कैंप में सप्ताहभर एक ही स्थान पर पार्क हाथियों को रखकर उन्हें स्पेशल डाइट दी जाती है।

उनके बढ़े हुए दांत व नाखून काटे जाते हैं। इसके साथ ही उनका संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता। हाथी सप्ताह भर आराम और मौज-मस्ती करते हैं। उनकी सेवा करने वाले महावतों के मनोरंजन के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।