रोहिंग्याओं की घर वापसी की तैयारी शुरू, 150 की आज होगी वापसी, भारत की भी नजर

0
212

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने म्यांमार से भागकर शरण लेने वाले रोहिंग्याओं की घर वापसी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। म्यांमार वापस भेजे जा रहे शुरूआती 2,260 लोगों में से 150 रोहिंग्याओं की वापसी आज होगी। इस पूरे घटनाक्रम पर भारत ने भी अपनी नजर बना रखी है। पिछले साल अगस्त में सेना के हमले के बाद 7.2 लाख रोहिंग्याओं ने म्यांमार और भारत जैसे देशों से शरण मांगी थी।
Rohingyas ready to return home, 150 will be back today
इनमें से करीब 5 लाख लोग बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व इलाके में म्यांमार सीमा के पास स्थित कॉक्स बाजार में रह रहे हैं। म्यांमार के रखाइन प्रांत में हुई हिंसा के बाद इन लोगों को पलायन करना पड़ा था। बांग्लादेश ने पिछले दिनों 24,342 रोहिंग्या रिफ्यूजियों की लिस्ट म्यांमार को सौंपी थी। इस पर म्यांमार ने जवाब देते हुए 5,000 शरणार्थियों के वेरिफिकेशन की बात कही थी।

रोहिंग्या कैंपों में बांग्लादेशी सेना की मौजूदगी बढ़ने से इस बात की आशंका जताई जाने लगी है कि इन्हें जबरन वापस भेजा जाएगा। हालांकि बांग्लादेश का कहना है कि उन लोगों को ही भेजा जाएगा, जो खुद वापसी चाहेंगे। बता दें कि ऐमनेस्टी इंटरनैशनल ने आंग सान सू को दिए गए सम्मान को वापस ले लिया है।

भारत में उठती रही है रोहिंग्याओं की वापसी की मांग
भारत में करीब 40,000 रोहिंग्या शरणार्थी बसे हुए हैं। इनमें से 18,000 लोगों के पास यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी का सर्टिफिकेट है। भारत इन्हें अवैध घुसपैठिया मानता है और इनकी वापसी की बात की जाती रही है। 7 लोगों को वापस भेजा भी जा चुका है।