TIO NEW DELHI
केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। यानी अब ये कानून बन गए हैं। इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज धरने पर बैठेंगे। वहीं कर्नाटक में भी आज किसानों ने राज्य बंद का आह्वान किया है।
किसान संगठनों ने बंगलूरू में किया प्रदर्शन
कर्नाटक के राज्य रायथा संघ, हसीरू सेने और अन्य संगठनों ने बंगलूरू में सर पुत्तन्ना चेट्टी टाउन हॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
ट्रैक्टर जलाने वाले पांच लोग गिरफ्तार
पंजाब के पांच निवासियों को प्रदर्शन और इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दिल्ली से पंजाब तक किसानों का हल्लाबोल
कृषि कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
राज्यव्यापी बंद के बावजूद बंगलूरू पहुंचे यात्री
कर्नाटक में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के बावजूद यात्री बंगलूरू के मैजेस्टिक बस स्टेशन पहुंचे। कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, कृषि उपज मंडी समिति में संशोधन और श्रम कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
बस रोकने के लिए सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी
कर्नाटक में आज राज्यव्यापी बंद के बीच एक बस को रोकने के लिए हुबली में प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, कृषि उपज मंडी समिति में संशोधन और श्रम कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
कर्नाटक में किसानों ने बुलाया बंद
कर्नाटक में आज किसानों ने फिर राज्य बंद बुलाया है। कृषि कानून के विरोध में राज्य के किसानों ने ये बंद बुलाया है, इस दौरान सोमवार सुबह शिवमोगा में ट्रैफिक सामान्य दिखा।
अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग
कृषि कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इंडिया गेट के पास अज्ञात लोगों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। नई दिल्ली डीसीपी ने कहा, ‘करीब 15- 20 लोग यहां इकट्ठा हुए और ट्रैक्टर में आग लगा दी। आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा दिया गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।’
किसान संगठन ने दुकानदारों को दिए फूल
कर्नाटक में किसान संगठन ने हुबली में दुकानदारों को फूल किए और उनसे आज के राज्यव्यापी बंद का समर्थन करने का अनुरोध किया। कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, एपीएमसी और श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ किसानों के संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।