शिवराज सिंह शाम 4 बजे करेंगे कोरोना की समीक्षा बैठक, नई गाइडलाइन संभव
TIO अहमदाबाद
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अहमदाबाद में शुक्रवार (20 नवंबर) रात 9 बजे से सोमवार (23 नवंबर) सुबह 6 बजे तक (57 घंटे) कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि, पूरे शहर में अफवाह है कि शहर में फिर से लंबा लॉकडाउन लगने वाला है। इसी के चलते D-मार्ट समेत बाजारों में जरूरी वस्तुएं खरीदने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा।
अहमदाबाद के कालूपुर मार्केट में शुक्रवार सुबह से ही ये आलम है कि बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ये कर्फ्यू सिर्फ आज रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक ही रहेगा।
लोगों की भीड़ से और फैल सकता है कोरोना
मॉल से लेकर मार्केट और सब्जी मंडियों तक खरीदारी के लिए भारी भीड़ है, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इस दौरान भी लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं। इसी के चलते अब नगर निगम द्वारा वे दुकानें सील की जा रही हैं, जहां भीड़ ज्यादा हो रही है।
शिवराज सिंह शाम 4 बजे करेंगे कोरोना की समीक्षा बैठक, नई गाइडलाइन संभव
देश के कई शहरों में दीवाली के बाद अचानक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन शहरों में मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के ताजा खबर यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को 3 बजे आला अधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है। हालांकि इस बारे में आधिकारिकतौर पर कुछ नहीं बताया गया है। सभी की नजर प्रदेश के दो सबसे बड़े शहरों, भोपाल और इंदौर की गाइडलाइन को लेकर भी है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद नियमों को लेकर सख्ती का दौर शुरू हो गया है।
प्रदेश के गृह नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में बताया, प्रदेश में #Covid_19 के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। इस समय हर नागरिक को सावधान रहने की जरूरत है। सरकार ने सावधानी और सुरक्षा के लिहाज से सारे विकल्प खुले रखे हैं। इस संबंध में गृह विभाग सभी जरूरी निर्णय आज शाम तक लेगा।
मास्क नहीं पहनने पर इंदौर में होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से खबर है कि कोरोना रोकथाम के मद्देनजर शुक्रवार से नगर निगम मास्क नहीं पहनने वालों पर फिर कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई होगी। इस संबंध में नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए जा चुके हैं। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने ये आदेश जारी किए हैं। अपर आयुक्त देवेंद्रसिंह को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। अपर आयुक्त ने सभी जोन के जोनल अधिकारियों और सीएसआइ को दिनभर कार्रवाई कर शाम को रिपोर्ट बताने को कहा है। अधिकिरियों को पूरी सख्ती से स्पॉट फाइन करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
जानिए मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
जबलपुर: शहर मुख्यालय सहित देश में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने सैन्य अफसर और जवान लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसलिए सैन्य प्रशासन ने आर्मी क्षेत्र में बीते 8 माह से सिविलियन की आवाजाही पर लगभग रोक लगा दी है
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। हाल के कुछ दिनों में कोरोना मामलों में गिरावट हुई, लेकिन एक बार फिर इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में वायरस की चपेट में 45,882 लोग आए हैं। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या 90 लाख को पार कर गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 84 लाख से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,882 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 584 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई है। देश में संक्रमण की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 90,04,366 है।