नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और तकनीक मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन अपने मंत्रालय का नाम भारत माता मंत्रालय चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अर्थ साइंस (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) का नाम बदलकर भारत माता मंत्रालय रखा जाता है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर की।
Science Minister Harsh Vardhan wants to name the Ministry of Earth Mantra
भारतीय मौसम विभाग के 144वें फाउंडेशन डे कार्यक्रम में उन्होंने भारत माता मंत्रालय नाम रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘मौसम विभाग डिपार्टमेंट के सचिव एम राजीवन को यदि आपत्ति न हो तो इसमें (भारत माता मंत्रालय) कोई बुराई नहीं है। मंत्रालय को भारत माता मंत्रालय कहा जाए तो क्या हर्ज है।’ बता दें कि हर्षवर्धन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भी मंत्री हैं।
भारत माता मंत्रालय रखने के नाम पर हर्षवर्धन खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई सोचने की बात नहीं है…. कोई प्रेजेंटेशन की बात भी नहीं है।’ कार्यक्रम के शुरूआती संबोधन में ही हर्षवर्धन ने मंत्रालय का नाम बदलने का सुझावन दिया। भारत माता मंत्रालय नाम रखने पर केंद्रीय मंत्री का सुझाव था कि विभाग के वैज्ञानिक आखिर पृथ्वी को बचाने के लिए ही तो काम कर रहे हैं।
हर्षवर्धन ने अपने सुझाव के लिए तर्क दिया कि पृथ्वी बचाने के लिए वैज्ञानिक काम कर रहे हैं और पृथ्वी क्या हमारी भारत माता नहीं है। हम सब भारत माता नहीं बोलते हैं। अपने पूरे भाषण के दौरान उन्होंने बार-बार सिर्फ भारत माता मंत्रालय का ही जिक्र किया।