सेलीब्रिटी शेफ संजीव कपूर आज भोपाल में

0
511

शशी कुमार केसवानी, भोपाल

देश के जाने-माने सेलीब्रिटी सेफ संजीव कपूर आज भोपाल में विशेष आमंत्रण पर आए हुए हैं। राजधानी में तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। एक रेस्टोरेंट में संबोधन करते हुए उन्होंने बताया कि खाना तो घर में बनाया जाता है लेकिन उसकी असली पहचान रेस्टोरेंट और होटल के माध्यम से होती है।
seleebritee seph sanjeev kapoor aaj bhopaal mein
घर में में सब लोग खाना बहुत प्यार के साथ तो बनाते ही हैं पर देखा तो यह जाता है कि होटल में दूसरों को खाना खिलाया जाता है वह कितने प्यार से और अपने पन से बनाया जाता है, इसका स्वाद इसी पर निर्भर करता है। भोपाल के खाने के खाने की हमें बहुत ज्यादा जानकारी है नहीं, पर हर शहर की एक पहचान होती है उसके खाने से। इसलिए हर शहर की एक विशेषता खाने में होनी चाहिए। जिससे उस शहर की खाने से पहचान बने।

जैसे मुंबई की पहचान बड़ा पाव से होती है। उसी तरह से कई शहर अपने अलग-अलग खाने से पहचाने जाते हैं। आखिरी में उन्होंने सम्मान के लिए सबका आभार व्यक्त किया और भोपाल को एक खूबसूरत शहर बताया कि अब शहर के खाने का भी स्वाद चखूंगा।