TIO BHOPAL
भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार सोमदत्त शास्त्री का शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे निधन हो गया। सोमदत्त शास्त्री देश के जाने-माने कलमकारों में से एक थे और देश के कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सेवाएं दे चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत अन्य राजनेताओं और पत्रकारों ने उनके निधन को मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
प्रदेश के पत्रकारीय जगत में भी सोमदत्त शास्त्री के निधन से शोक की लहर है। सोमदत्त शास्त्री चार साल पूर्व दैनिक भास्कर समाचार पत्र से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से वे the beurocret world पत्रिका का संपादन कर रहे थे। सोमदत्त शास्त्री की अंतिम यात्रा उनके निज निवास अ- 33 विद्या नगर भोपाल से दोपहर 1 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट जाएगी।श्री सोमदत्त शास्त्री देश के उन पत्रकारों में से एक हैजिन्होंने कई अखबारों को उस ऊंचाई पर पहुंचाया जो आज देश के बड़े अखबारों में गिनती होती है विशेष तौर पर उन्होंने भास्कर के लिए काम किया था और भास्कर को भास्कर बनाने में सोमदत्त शास्त्री का बहुत बड़ा योगदान है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज देश के जाने माने नेफ्रॉलाजिस्ट डॉक्टर आकाश दीप सूरी कर रहे थे। लेकिन पिछले दिनों तबीयत उनकी अचानक बिगड़ना शुरू हुई तो संभल नहीं पा रही थी। केसवानी परिवार के बहुत करीबी मित्रों में से रहे। हमेशा सुख-दुख में साथ खड़े रहे। आर्ब्जवर व चैलेंज में उनका विशेष सहयोग हमेशा रहता था। अपने पीछे भरा-पूरा परिवार पत्नी, दो पुत्र और बहुए को छोड़ गए है। पत्रकारिता में शास्त्री जी का नाम एक सितारे की तरह जगमगाता रहेगा उनके किए हुए कार्य हमेशा लोग याद रहेंगे