TIO मुंबई
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1591.80 अंक यानी 4.67 फीसदी की ढलान के साथ 32,511.68 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 446.85 अंक यानी 4.49 फीसदी की गिरावट के साथ 9508.35 के स्तर पर खुला। बाजार के खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट में निवेशकों के छह लाख करोड़ से भी ज्यादा पैसे डूब गए। शुक्रवार को सुबह लोअर सर्किट लगने के कारण बाजार के खुलते ही ट्रेडिंग रोकनी पड़ी थी। लेकिन बाद में एक दिन में सेंसेक्स ने 4,715 अंकों की रिकवरी की थी। आज खुलने के बाद शेयर बाजार का हाल ऐसा रहा-
लाइव अपडेट
11:22 AM: सेंसेक्स 1565.63 अंक गिरकर 32,537.85 पर पहुंचा। निफ्टी 430.75 पॉइंट नीचे 9,524.45 पर पहुंचा।
11:17 AM: सेंसेक्स 1520.61 अंक गिरकर 32,582.87 पर पहुंचा। निफ्टी 419.00 पॉइंट नीचे 9,536.20 पर पहुंचा।
11:13 AM: बीएसई मिडकैप की 30 कंपनियों में से 10 में बढ़त और अन्य 20 में गिरावट दिख रही है।
10:55 AM: सेंसेक्स 1383.96 अंक गिरकर 32,719.52 पर पहुंचा। निफ्टी 382.30 पॉइंट नीचे 9,572.90 पर पहुंचा।
10:50 AM: सेंसेक्स 1546.29 अंक गिरकर 32,557.19 पर पहुंचा। निफ्टी 425.50 पॉइंट नीचे 9,529.70 पर पहुंचा।
10:45 AM: बीएसई 30 में शामिल 2 कंपनी के शेयरों मं बढ़त और 28 में गिरावट है। सनफार्मा और टीसीएस के शेयरों में उछाल।