शिवराज सिंह चौहान ने जांच पर उठाए सवाल, लिपटकर रो पड़े पीड़ित परिवार

0
330

TIO भोपाल

भोपाल(BHOPAL) के खटला पुरा नाव हादसे (boat tragedy) पर पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान (SHIVRAJ SINGH CHAUHAN)ने अफसोस जताते हुए इसके लिए प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया है. उन्होंने शासन से पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपए मुआवज़ा देने की मांग की है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा-हादसे के जिम्मेदार और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.  शिवराज सिंह ने जांच पर सवाल उठाया कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों की गलती एडीएम कैसे निकालेंगे.

हादसे की ख़बर मिलते ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान हमीदिया अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिवार से मिले. पीड़ित परिवार उनसे लिपटकर रो पड़े. शिवराज सिंह ने सरकार से पीड़ित परिवारों को 25 लाख का मुआवज़ा और नौकरी देने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया.
घटना को बताया आपराधिक लापरवाही
शिवराज सिंह चौहान ने कहा इस नाव दुर्घटना के लिए साफ तौर पर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर जिम्मेदार हैं.जिला प्रशासन और नगर निगम का काम है कि विसर्जन घाट पर गोताखोरों की व्यवस्था रखें. पुलिस और होमगार्ड की जिम्मेदारी है कि नाव में अधिक लोगों को को न बैठने दिया जाए