TIO BHOPAL
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारी चुपचाप दौरा करते हैं। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट को लेकर निशाना साधा, जिसमें एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया था कि भारतीय अधिकारी के चुपचाप तालिबान से मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी (दिग्विजय सिंह) मानसिकता तालिबानी है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर एक ट्वीट किया। इस मीडिया रिपोर्ट में तालिबान के साथ भारतीय नेताओं की मुलाकात के बारे में बताया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा, ”यह बहुत ही गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या भाजपा आईटी सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा?”
क्या है मामला?
एक अंग्रेजी समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय अधिकारियों के कतर की राजधानी दोहा में तालिबान नेताओं के साथ सीधे बातचीत करने का खुलासा किया। समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार इसकी पुष्टि हुई है कि भारत सीधे तालिबान से बात कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया तालिबान से बात करने के लिए भारतीय अधिकारियों का चुपचाप एक दौरा हुआ है। बता दें कि ये बातें तब सामने आई हैं, जब पिछले दो हफ्तों में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कतर में नेताओं से मुलाकात के लिए दो दौरे कर चुके हैं।