देवास। मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में अव्यवस्था का आलम ये है कि, जनता अब मंत्रियों का काफिला रोक फटकार लगाने पर उतर आयी है। ऐसा ही मामला हाटपीपल्या से आया है, जहां महिलाओं ने स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक दीपक जोशी को रोककर क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं से अवगत कराया।
Shivraj’s minister’s women stopped the convoy, narrated in the name of the system
बता दें कि दीपक जोशी दो दिन पहले विकास कार्य के भूमि पूजन कर लौट रहे थे। तभी उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने अपने घर के सामने मंत्री का काफिला रोक लिया। वहां जमा हुयी महिलाओं ने मंत्री जोशी को हाथ पकड़कर अपने घर के सामने ले गयी और वहां फैली गन्दगी, बंद पड़ी नालीयां दिखाई। इस दौरान महिलाएं मंत्री जोशी के साथ सख्ती से पेश आयीं और उन्हें अपशब्द कहने से भी नहीं चूकी।
इस दौरान मंत्री जोशी ने महिलाओं को आश्वस्त करने की बहुत कोशिश की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि, नगर परिषद में स्थाई सीएमओ के आने पर आपकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कर दिया जायेगा। बता दें कि मंत्री दीपक जोशी ने पहले कई घोषणाएं कर चुके हैं। जिसके बाद पिछले 9 साल से क्षेत्रवासी उनके द्वारा की गयी सैकड़ों घोषणाओं का पूरा होने की राह देख रहे हैं।