नई दिल्ली
देश में अब तक कोरोनावायरस के छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन केरल के थे, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तीन मरीज दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, जयपुर में मिले इटली के संक्रमित मरीज की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। दिल्ली के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं।
नोएडा में छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
आज होगी उच्चस्तरीय बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज कोरोनावयरस के फैलते कहर को लेकर प्रबंधन और तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
तिब्बती स्कूलों में आठवीं कक्षा तक दो महीने का अवकाश घोषित
अमेरिका में अब तक नौ लोगों की मौत
विश्व बैंक समूह करेगा मदद
विश्व बैंक समूह कोरोनावायरस (covid19) प्रकोप के कारण स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभावों का सामना करने वाले देशों के लिए तत्काल सहायता में 12 बिलियन डॉलर प्रदान करेगा। इस पैकेज में आपातकालीन वित्तपोषण, नीति सलाह और तकनीकी सहायता भी शामिल होगी।
ईरान ने कोरोना के खिलाफ उतारी फौज, आठ फीसदी सांसद चपेट में
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में सशस्त्र सेनाओं की मदद ली जाएगी। खामनेई ने कहा कि सेना स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ काम करेगी और इस वायरस को दूसरे लोगों में पहुंचने से रोकने की कोशिश करेगी। सरकार की योजना है कि तीन लाख सैनिकों और स्वयंसेवकों को इस काम पर लगाने की है। यहां की 290 सदस्यीय संसद मजलिस में 23 या आठ फीसदी सांसद वायरस की चपेट में हैं।
ब्रिटेन में भी सेना तैयार
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि किसी भी खराब स्थिति में, लोक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेना, पुलिस की मदद करने के लिए तैयार है। सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनी एक खास योजना तैयार की है और इसे बैटल प्लान नाम दिया है। इस योजना में चेतावनी दी गई है कि यह हो सकता है कि देश के कर्मचारियों का कुल पांचवा हिस्सा कोरोना के चलते काम पर नहीं पहुंचे।

