नई दिल्ली
कोरोनावायरस के आज 7 नए मामले राजस्थान में सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 556 हो गई है। 191 लोग ठीक हुए हैं और 72 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस सक्रमण के 424 मामले सामने आए थे। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 69 है। इनमें से 1 हजार 860 का इलाज चल रहा है। 155 ठीक हो चुके हैं और 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच उत्तरप्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि कोरोना आपदा में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री की अपील- 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट घर की लाइट बंद करें और मोमबत्ती, मोबाइल या दीया जलाएं
लॉकडाउन के बीच जनता का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के जरिए जनता से एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं और उस समय जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा। उन्होंने कहा कि प्रकाश की महाशक्ति का एहसास होगा तो लगेगा कि कोई अकेला नहीं है।
26 राज्यों में और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना
राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितने ठीक हुए |
महाराष्ट्र | 423 | 21 | 42 |
तमिलनाडु | 309 | 1 | 6 |
केरल | 286 | 2 | 28 |
दिल्ली | 293 | 4 | 8 |
तेलंगाना | 154 | 9 | 17 |
आंध्रप्रदेश | 149 | 0 | 2 |
राजस्थान | 140 | 0 | 3 |
कर्नाटक | 124 | 3 | 11 |
उत्तरप्रदेश | 128 | 2 | 17 |
मध्यप्रदेश | 111 | 8 | 0 |
गुजरात | 88 | 7 | 10 |
जम्मू-कश्मीर | 70 | 2 | 3 |
प.बंगाल | 53 | 6 | 3 |
हरियाणा | 49 | 0 | 27 |
पंजाब | 47 | 5 | 1 |
बिहार | 29 | 1 | 3 |
चंडीगढ़ | 18 | 0 | 0 |
असम | 16 | 0 | 0 |
लद्दाख | 13 | 0 | 3 |
अंडमान-निकोबार | 10 | 0 | 0 |
उत्तराखंड | 10 | 0 | 2 |
छत्तीसगढ़ | 9 | 0 | 3 |
हिमाचल प्रदेश | 6 | 1 | 1 |
ओडिशा | 5 | 0 | 1 |
गोवा | 5 | 0 | 0 |
पुडुचेरी | 5 | 0 | 0 |
मणिपुर | 2 | 0 | 0 |
झारखंड | 2 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
देश के 11 राज्यों के हाल
- महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 423: सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच मौत मुंबई में और एक पालघर में हुई। मृतकों की उम्र 50 से 84 साल के बीच थी। इनमें तीन महिला और दो पुरुष थे। इसे मिलाकर राज्य में संकम्रण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया। वहीं, गुरुवार सुबह पुणे में दो और बुलढाणा में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालात बिगड़ते देख 30 सरकारी अस्पतालों को कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया गया है। इसके बाद संक्रमितों के इलाज के लिए 2305 बिस्तरों की क्षमता उपलब्ध हो गई है।