हिंदी भाषा के कुछ रोचक तथ्य

0
608

TIO

डॉ शेफाली गुप्ता
शिक्षाविद

“हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है l” सुमित्रानंदन पंत
सुसज्जित , शोभनीय , साहित्यिक एवं अलंकृत हिंदी भाषा भारतवर्ष को एकता के सूत्र में पिरोती है l हिंदी भाषा आज तक हर परिवर्तन को अपनाती हुई तथा अलग-अलग पड़ावो से गुजरती हुई देश और विदेश में आज भी बोली जाने वाली चौथी लोकप्रिय भाषा है l भारतेंदु हरिश्चंद्र जी का यह दोहा भारत देश की मातृभाषा के लिए बिल्कुल उपयुक्त है l
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
विविध कला शिक्षा अमित, ज्ञान अनेक प्रकार।
सब देसन से लै करहू, भाषा माहि प्रचार।।
इस दोहे का अर्थ है अपनी भाषा से ही उन्नति सम्भव है, क्योंकि सारी उन्नतियों का मूल आधार यही है। मातृभाषा के ज्ञान के बगैर दिल की पीड़ाओं का निवारण सम्भव नहीं है। विभिन्न प्रकार की कलाएँ, असीमित शिक्षा और अनेक प्रकार का ज्ञान, सभी देशों से भले ही ले लें, मगर उनका प्रचार मातृभाषा में ही करना चाहिये।
हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है और इसी के सम्मान में हर वर्ष 14 सितंबर को भारतवर्ष में हिंदी दिवस मनाया जाता है l दरअसल 14 सितंबर 1949 में यह निर्णय लिया गया था कि हिंदी ही राजभाषा होगी l
आइए जानते हैं हिंदी से जुड़ी दिलचस्प बातें .
1 हिंदी भारतीय गणराज की राजकीय और मध्य भारतीय- आर्य भाषा है. 2001 की जनगणना के अनुसार, लगभग 25.79 करोड़ भारतीय हिंदी का उपयोग मातृभाषा के रूप में करते हैं, जबकि लगभग 42.20 करोड़ लोग इसकी 50 से अधिक बोलियों में से एक इस्तेमाल करते हैं
2 हिंदी भाषा की बढ़ती महत्ता को इस बात से समझा जा सकता है कि ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’, ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे तमाम हिंदी शब्दों को ऑक्सफर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया है.
3 हिंदी में उच्चतर शोध के लिए भारत सरकार ने 1963 में केंद्रीय हिंदी संस्थान की स्थापना की। देश भर में इसके आठ केंद्र हैं।
4. 1977 में पहली बार तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबो धित किया था।
5 हिंदी भाषा के प्रचार के लिए नागपुर में 10 जनवरी 1975 को विश्व हिंदी सम्मेलन रखा गया था. इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे l
6 इंटरनेट पर हिन्दी के प्रसार तेजी से हो रहा है। 2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है।
7 सन 1796 में पहली बार कोलकाता में टाइप आधारित पहली हिंदी की पुस्तक का प्रकाशन हुआ। यही हिंदी व्याकरण की पुस्तक थी। 1826 में हिंदी के पहले समाचार पत्र (साप्ताहिक) उदंत मार्तंड का प्रकाशन कोलकाता से शुरू हुआ।
8 1805 में लल्लूलाल द्वारा लिखी गई पुस्तक प्रेम सागर को हिंदी की पहली किताब माना जाता है। इसका प्रकाशन फोर्ट विलियम कोलकाता ने किया था।
9 . सन 1900 में सरस्वती में प्रकाशित किशोरीलाल गोस्वामी की कहानी इंदुमती को पहली हिंदी कहानी माना जाता है।
10 1913 में दादा साहेब फाल्के ने ‘राजा हरिश्चंद्र’ का निर्माण किया, जिसे पहर्ली हिंदी फीचर फिल्म कहा जाता है।
11 पहली बोलती हुर्ई हिंदी फिल्म आलम आरा का प्रदर्शन 14 मार्च 1931 को हुआ। इस फिल्म के निर्देशक अर्देशिर ईरानी थे।
12 बिहार वो पहला राज्य है जिसने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया. साल 1881 तक बिहार की आधिकारिक भाषा उर्दू हुआ करती थी जिसके स्थान पर हिंदी को अपनाया गया l
13- हिंदी की प्रमुख बोलियों में अवधी, भोजपुरी, ब्रजभाषा, छत्तीसगढ़ी, गढ़वाली, हरियाणवी, कुमांऊनी, मागधी और मारवाड़ी भाषा शामिल हैं l

14 हिन्दी के प्रति दुनिया की बढ़ती चाहत का एक नमूना यही है कि आज विश्व के करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है l
15 हिंदी के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए साल 2006 के बाद से ही पूरी दुनिया में 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा l
16 भारत, फिजी के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही लेकिन हिंदी बोली और समझी जाती है।
17 फ़िजी एक ऐसा द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है l जिसके चलते इन्हें फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहा जाता है l
18 हिंदी भाषा में 11 स्वर और 33 व्यंजन शामिल हैं।
19 हिन्दी में ‘हरि’ एक ऐसा शब्द है, जिसके दर्जन भर से भी अधिक अर्थ हैं; जैसे यमराज, पवन, इन्द्र, चन्द्र, सूर्य, विष्णु, सिंह, किरण, घोड़ा, तोता, साँप, वानर और मेंढक, वायु, उपेन्द्र आदि।
20 हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में 1950 में अनुच्छेद 343 के अंतर्गत राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है l
21 हिंदी (खड़ी बोली) की पहली कविता प्रख्यात कवि अमीर खुसरो ने लिखी थी l
22अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिंदी की देवनागरी लिपि में उससे दोगुने 52 वर्ण हैं।
23 नमस्ते शब्द हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाने वाला शब्द है l
24 पहला हिंदी टाइपराइटर बाजार में 1930 के दशक में आया था।
25 हिंदी का पहला बेवपोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम है।
आपके मन में हिंदी भाषा के प्रति यह भावना तो जरूर होनी चाहिए कि हिंदी एक मातृभाषा है मात्र एक भाषा नहीं lमहात्मा गांधी जी के शब्दों में-
“हृदय की कोई भाषा नहीं है , हृदय हृदय से बातचीत करता है और हिंदी हृदय की भाषा है l”
डॉ शेफाली गुप्ता
शिक्षाविद