नई दिल्ली
कोरोनावायरस के देश में बढ़ते प्रकोप के बीच एक अच्छी खबर आई है। चीन के गुआंगझो से साढ़े छह लाख टेस्ट किट लेकर विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। इनमें साढ़े पांच लाख रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट हैं। रैपिड किट से जांच करके सिर्फ 15 मिनट में मरीज के संक्रमित होने का पता लगाया जा सकेगा। यह जांच ब्लड की बूंद से की जाती है। देश में अभी की जा रही आरटी-पीसीआर जांच में गले या नाक से स्वाब लिया जाता है। इसमें रिपोर्ट आने में कम से कम 5 घंटे लगते हैं।
रैपिड टेस्ट नतीजे जल्दी देता है, लेकिन सटीक कम
रैपिड टेस्ट में एक कमी है। दरअसल, शरीर में अगर कोरोनावायरस है, लेकिन उस पर एंडीबॉडीज ने असर नहीं डाला तो रैपिड टेस्ट नेगेटिव आता है। यानि वायरस की मौजूदगी है, लेकिन पता नहीं चलेगा। ऐसे में उस व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण बाद में उभर सकते हैं और तब तक वह दूसरों को भी संक्रमित कर सकता है। इससे उलट आरटी-पीसीआर टेस्ट में नतीजे बिल्कुल सटीक आते हैं।
आरटी-पीसीआर v/s रैपिड टेस्ट
रैपिड टेस्ट | आरटी-पीसीआर टेस्ट | |
कैसे होता है | खून की बूंद से | गले या नाक की स्वाब से |
कहां होता है | मौके पर | लैब में |
रिपोर्ट कितनी देर में | 10-15 मिनट में | 5-10 घंटे में |
खर्च | 400-500 | 4000-4500 |
सटीक | कम | ज्यादा |
कल मरीजों की संख्या में मामूली गिरावट आई
देश में गुरुवार को 104 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें से मध्यप्रदेश मे 42, राजस्थान में 25, उत्तरप्रदेश में 19 और पश्चिम बंगाल में 18 मरीज मिले। बुधवार को 882 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले सोमवार को 1 हजार 243 और मंगलवार को 1 हजार 35 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। इस महीने के 15 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 गुना हो गई है। 1 अप्रैल को 2 हजार 59 संक्रमित थे। अब यह संख्या 12 हजार 471 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजे तक देश में 12 हजार 380 संक्रमित हैं। इनमें से 10 हजार 477 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 488 लोग ठीक हुए हैं और 414 की मौत हुई है।
मौलाना साद पर गैर इरादतन हत्या का केस
तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सरकारी वकील की सलाह पर गैर-इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई है। अब उसे थाने से जमानत नहीं मिल सकेगी। वह कोट से ही जमानत ले पाएगा। गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया गया तो 10 साल की जेल होगी। आरोप है कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जमाती देश के कई हिस्सों में गए, जिससे कोरोना संक्रमण फैला और लोगों की मौत हुई।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
13 अप्रैल | 1242 |
14 अप्रैल | 1033 |
15 अप्रैल | 881 |
10 अप्रैल | 871 |
11 अप्रैल | 854 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 2916 | 295 | 187 |
दिल्ली | 1578 | 41 | 32 |
तमिलनाडु | 1242 | 118 | 14 |
राजस्थान | 1076 | 147 | 11 |
मध्यप्रदेश | 980 | 64 | 53 |
गुजरात | 766 | 64 | 33 |
उत्तरप्रदेश | 751 | 57 | 11 |
तेलंगाना | 650 | 117 | 18 |
आंध्रप्रदेश | 525 | 20 | 14 |
केरल | 387 | 218 | 2 |
जम्मू-कश्मीर | 300 | 36 | 4 |
कर्नाटक | 279 | 80 | 12 |
पश्चिम बंगाल | 231 | 37 | 7 |
हरियाणा | 204 | 57 | 3 |
पंजाब | 186 | 27 | 13 |
बिहार | 72 | 29 | 1 |
ओडिशा | 60 | 19 | 1 |
उत्तराखंड | 37 | 9 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 35 | 13 | 2 |
छत्तीसगढ़ | 33 | 17 | 0 |
असम | 32 | 2 | 1 |
झारखंड | 28 | 0 | 2 |
चंडीगढ़ | 21 | 9 | 0 |
लद्दाख | 17 | 12 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 11 | 10 | 0 |
गोवा | 7 | 6 | 0 |
मेघालय | 7 | 0 | 1 |
पुडुचेरी | 7 | 1 | 0 |
मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजे तक देश में 12 हजार 380 संक्रमित हैं। इनमें से 10 हजार 477 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 488 लोग ठीक हुए हैं और 414 की मौत हुई है।
6 राज्यों के हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 980: यहां इंदौर में गुरुवार को संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए। राज्य में बुधवार को 197 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। इनमें से 159 मरीज इंदौर में और 2 साल की बच्ची समेत 16 मरीज भोपाल में मिले थे। भोपाल में कुल 160 मरीज हैं।