श्रीलंका ने उठाया बड़ा कदम, बुर्का समेत चेहरा ढंकने वाली हर चीज पर प्रतिबंध

0
486

वर्ल्ड डेस्क। श्रीलंका ने एक बड़ा कदम उठाते हुए चेहरा ढंकने वाली हर चीज जैसे बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है। साथ ही उन्होंने सरकार के इस फैसले की जानकारी ट्विटर पर भी दी है।

यहां 21 अप्रैल को ईस्टर संडे के दिन हुए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार बम घमाकों में करीब 253 लोगों की मौत हो गई और 500 लोग घायल हुए। जांच में ये बात सामने आई कि हमला करने वालों में एक महिला भी शामिल थी। उस महिला ने बुर्का पहना हुआ था। जिसके बाद से ही यहां बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की बात चल रही थी।