असमंजस की स्थिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद!

0
479

भोपाल। प्रदेश के सियासी गलियारों में मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच सीएम शिवराज सिंह का अचानक नागपुर पहुंचे खबर है कि सीएम शिवराज ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा संघ पदाधिकारियों से लंबी बातचीत की है।

बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा संघ पदाधिकारियों से लंबी बातचीत की है। इस बातचीत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से संगठन की तैयारी और फेरबदल की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम की संघ नेताओं के साथ हुई इस मुलाकात को भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक भाजपा संगठन की तरफ से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा
इन सबके बीच नरोत्तम मिश्रा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर तेजी से सामने आया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के नाम भी चर्चा में हैं। ऐसा माना रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने किसी करीबी को अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। वैसे तो प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा कई दिनों से सियासी हलकों में जोर पकड़े हुए है, लेकिन सोमवार को संघ और प्रदेश बीजेपी के नेताओं की मुलाकात से चर्चा को बल मिला है।

भाजपा में इस तरह असमंजस की स्थिति पहली बार देखने को मिल रही है कि अध्यक्ष का नाम तय नहीं हो पा रहा है। सालों से देखते आ रहे हैं कि ऐसी स्थिति कांग्रेस में भी रहती थी कि नाम तय करने में कई दिन लग जाते हैं। पर हमें लग रहा है कि अध्यक्ष यथावत बने रहेंगे नंदकुमार सिंह चौहान और चुनाव के लिए कमेटी बना दी जाएगी। अगर कुछ परिवर्तन होता है तो भी दो-तीन दिन का समय लगेगा अभी आपस की खींचातानी बहुत ज्यादा है जो पहले कभी भाजपा में नहीं दिखी।
शशी कुमार केसवानी, मैनेजिंग ऐडिटर