2 पक्षों में पथराव, तोड़फोड़ के बाद पुलिस की गाडिय़ों में लगाई आग

0
212

TIO शाजापुर

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सोमवार देर रात मशाल जूलुस निकालने के दौरान पथराव हो गया। जूलुस में शामिल लोगों ने आसपास के घरों पर हमला किया और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद दो गुटों के बीच पथराव हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात को काबू किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शांति बनाए रखने के लिए  सुबह तक पुलिस बल मौके पर तैनात है।

जानकारी अनुसार सोमवार को डोल ग्यारस और मुहर्रम के मशाल जूलुस शहर भर में निकलने थे। पुलिस प्रशासन ने त्यौहारी माहौल को ध्यान में रखते हुए शांति बनाए रखने के लिए कढ़ी सुरक्षा व्यवस्था पूरे शहर में कर रखी थी। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू पहले से ही लागू है। दिन भर डोल ग्यारस के चल समारोह निकलने के बाद रात में मुस्लिम समाज का मशाल जूलुस निकलने शुरु हुए। मशाल जूलुस शहर के विभिन्न स्थानों से होता हुआ देर रात शहर के नाथ बड़ा क्षेत्र में पहुंचा।

इस दौरान जूलुस में शामिल कुछ उपद्रवियों ने घरों के ऊपर हथियारों से हमला किया। जिस कारण दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इसके बाद जूलुस में शामिल लोगों ने धार्मिक झंडों को निशाना बनाया और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। इसके अलावा कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ हुई। कार, ऑटो रिक्शा सहित आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को भी निशाना बनाया गया। सूचना मिलने के बाद उज्जैन रेंज के डीआईजी अनिल शर्मा, कलेक्टर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, एसपी पंकज श्रीवास्तव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

हंगामा करने वाले लोग मशालें लेकर कई क्षेत्रों में घुस गए थे। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोलों का भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी स्थिति को रात में ही नियंत्रण में कर लिया था। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मोहर्रम के जूलुस को सुरक्षा के बीच पूरा करवाया। पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस सभी तथ्यों को देखते हुए जांच कर रही है।