खंडवा। स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घर छोड़ने के बहाने युवकों ने छात्रा को बाइक पर बैठा लिया था। घर छोड़ने की बजाए युवक उसे एक खेत में ले गए। मूंदी पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम चांदपुरा निवासी 16 वर्षीय किशोरी ग्राम बांगड़दा के स्कूल की छात्रा है। मूंदी टीआई विनय आर्य ने बताया कि 13 नवंबर को छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में उसे हौसीलाल पिता सुखराम (23) और तेजसिंह उर्फ राजा पिता सजन चौहान (19) निवासी चांदपुर रास्ते में मिले।
Student gang rape with schoolgirl returning from school in Khandwa
युवकों ने उससे कहा कि वे उसे घर छोड़ देंगे। दोनों की बातों में आकर छात्रा उनकी बाइक पर बैठ गई। उसे घर छोड़ने की बजाए दोनों उसे एक खेत में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हौसीलाल और तेजसिंह उर्फ राजा पर केस दर्ज किया गया है। दोनो ही आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

