Sultan Azlan Shah Cup 2019: भारत ने कनाडा को 7-3 से हराया

0
264

सुल्तान अजलान शाह कप में भारतीय हॉकी टीम ने अपने चौथे मुकाबले में कनाडा को 7-3 से हरा दिया। भारत के लिए मंदीप सिंह ने हैट्रिक गोल किया। उन्होंने मैच के 20, 27वें और 29वें मिनट में स्कोर किया। टीम इंडिया में उनके अलावा वरुण कुमार, अमित रोहिदास, विवेक प्रसाद और निलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किया। कनाडा के लिए मार्क पियर्सन, फिन बूथरॉयड और जेम्स वेलैंस ने गोल किया।

टूर्नामेंट में भारत की ये तीसरी जीत है। उसने अपने पहले मुकाबले में जापान को हराया था। जबकि, दूसरा मुकाबला दक्षिण कोरिया के खिलाफ ड्रॉ पर छूटा था। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने मेजबान मलेशिया को शिकस्त दी थी। भारत का आखिरी लीग मुकाबला पोलैंड से 28 मार्च को होगा।