राजगढ़ में बहाई दो लाख लीटर कच्ची शराब, आचार संहिता लागू होने के बाद 20 थानों के बल ने की कार्रवाई

0
573

भोपाल। राजगढ़ जिले में अवैध शराब के लिए बदनाम गांव कटारियाखेड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां कंजरों के ठिकानों पर दबिश देकर करीब 80 लाख रुपए की 2 लाख लीटर कच्ची शराब (महुआ लाहन) नालियों में बहा दी। वहीं करीब 3 लाख रुपए कीमत की 2500 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त कर ली। शराब भट्टियां तोड़कर उनमें आग लगा दी। इस कार्रवाई को देखकर अवैध शराब के कारोबार में जुटे कंजर वहां से भाग निकले।
The action of the force of 20 police stations after the introduction of code of conduct of Baha’i two lakh liters of raw alcohol in Rajgarh
पुलिस के मुताबिक राजगढ़ में सोमवार को 20 थानोंं का पुलिस बल, आबकारी और राजस्व अमला जुटा। इसमें 150 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। ब्यावरा से 5 किमी दूर कटारियाखेड़ी गांव में छापा मारा। लगभग ढाई घंटे तक यह कार्रवाई चली। अवैध शराब की भट्टियों और 20 से अधिक कच्चे-पक्के मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। सड़क किनारे बने इन्हीं मकानों से अवैध शराब बेची जाती थी। जबकि शराब के कारोबार में उपयोग होने वाला सामान जब्त कर लिया गया। कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। आसपास के खेतों में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं।

खेतों में सोम डिस्टलरीज कंपनी की शराब
जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि जब्त अवैध शराब पर विंध्याचल डिस्टलरीज पीलूखेड़ी व सोम डिस्टलरीज भोपाल लिखा है। अब दोनों कंपनियों को नोटिस देकर पूछा जाएगा कि उन्होंने इस बैच नंबर की शराब किसे सप्लाई की थी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।