लाखों दिलों की धड़कन रेखा आज भी है अकेली

0
278

शशी कुमार केसवानी

अभिनेत्री रेखा ने 80 के दसक में अपनी शानदार अदाकरी और दिलकश अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीता है। अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को भला कौन नहीं जानता। आज भी रेखा अपनी खूबसूरती से कहर ढाती है। रेखा न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चा में रही। फिल्म करने के दौरान रेखा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। इतना ही नहीं बल्कि रेखा की दो शादियां हुई और दोनों ही असफल रही।
इसके बावजूद आज भी रेखा अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और अक्सर यह चर्चा का विषय भी रहता है कि आखिर रेखा अपनी मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिनका नाम रेखा के साथ जुड़ चुका है और कभी रेखा भी इन अभिनेताओं से बेहद प्यार करती थी। बता दें, रेखा ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत छोटी उम्र में ही कर दी थी। कहा जाता है कि, फिल्म अनजाना सफर के सेट पर रेखा के साथ उनके को-एक्टर विश्वजीत चटर्जी ने जबरदस्ती की थी। बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक, एक रोमांटिक सीन के दौरान अभिनेता विश्वजीत ने उन्हें जबरदस्ती किस करना शुरू कर दिया था। रेखा ने अभिनेता को रोकने की भी कोशिश लेकिन वह नहीं रुके। कहा जाता है कि, रेखा और विश्वजीत के बीच यह सीन करीब 5 मिनट तक चलता रहा और वहां मौजूद सभी लोगों ने सिटी बजाना शुरू कर दिया जबकि रेखा इस दौरान काफी अहसज महसूस कर रही थी और उनकी आंखे नम थीं। आगे जानते हैं रेखा का नाम किन-किन अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है।

अमिताभ से दूर होने के बाद रेखा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। दोनों बड़ी खुशी से अपनी जिंदगी बिता रहे थे लेकिन इसी बीच रेखा को पता चला कि मुकेश अग्रवाल मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में रेखा ने इस परिवार से दूरी बनाने का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि, दूर होने के बाद रेखा ने मुकेश अग्रवाल के फोन तक उठाना बंद कर दिए थे। रेखा से अलग होने के बाद मुकेश ने रेखा के दुपट्टे का इस्तेमाल कर खुदकुशी कर ली। इसके बाद रेखा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्हें मुकेश की जान लेने का दोषी भी ठहराया गया लेकिन उनकी अमिताभ से नजदीकियां बनी रही। कुछ साल पहले बैंगलौर से मुंबई से आते वक्त फ्लाइट में रेखा और अमिताभ को साथ देखा गया हालांकि सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे से कम ही बात करते है। हमारी जानकारी के अनुसार अमिताभ को जब कोरोना पॉजीटिव हुए थे उससे पहले रेखा से मिलने उनके घर गए थे। बाद में रेखा भी लीलावटी अस्पताल में लगातार अमिताभ की तबीयत की जानकारी लेती रहती थी।

संजय दत्त: एक समय पर रेखा का नाम अभिनेता संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया। कहा जाता है कि, रेखा और संजय दत्त ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इतना ही नहीं बल्कि लोगों का मानना है कि, रेखा अपनी मांग में संजय दत्त का नाम का सिंदूर भी लगाती है। हालांकि रेखा ने इन सब खबरों को झूठा बताया था। वही संजय दत्त ने भी इस रिश्ते से इनकार कर दिया था।
जितेंद्र कुमार: रेखा और जितेंद्र एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कहा जाता है कि, रेखा जितेंद्र से बहुत प्यार करती थी जबकि जितेन्द्र पहले से ही शादीशुदा थे। एक शादीशुदा अभिनेता को डेट करने के लिए रेखा को लोगों की खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने तो रेखा को घर तोड़ने वाला करार दे दिया था।
अक्षय कुमार: फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में रेखा और अक्षय कुमार ने एक साथ काम किया था?। वैसे तो अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। इसी दौरान अक्षय कुमार अभिनेत्री रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। ऐसे में रेखा के साथ बढ़ती नजदीकियों को देख रवीना टंडन बुरी तरह भड़क गई थी। कहा जाता है कि, रवीना ने अक्षय कुमार को रेखा से दूर रहने की नसीहत तक दे दी थी। रवीना ने कहा था कि, जब किसी एक्ट्रेस को पता है हम दोनों साथ में है तो वह अक्षय से इतनी नजदीकियां क्यों बढ़ा रही है। मैं उन्हें हद में रहने के लिए कह सकती हूं लेकिन अक्षय जानते हैं कि उन्हें कैसे हैंडल करना है। लेकिन कुछ समय के बाद अक्षय और रवीना एक-दूसरे से अलग हो गए। एक समय पर रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर के चर्चे खूब हुआ करते थे। रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप तरीके से शादी भी की थी। जब विनोद मेहरा शादी के बाद रेखा को अपने घर लेकर गए तो उनकी मां रेखा से काफी नाराज हुई। रेखा ने जैसे ही अपनी सासू मां कमला मेहरा के पैर छुए तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर खुद से दूर हटा दिया।

अपने 40 सालों के लंबे करियर में लगभग 180 से ऊपर फिल्मों में काम कर चुकी रेखा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में भी रही है। रेखा की कुल संपत्ति और लाइफस्टाइल जिसके बारे में लोग कम ही जानते है। रेखा की सेविंग, इन्वेस्टमेंट और प्रॉपर्टी की कीमत को जोड़ दें अनुमानित 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 अरब रुपए है। यही नहीं रेखा सालभर में 1 करोड़ 85 लाख रुपए के लगभग कमा लेती हैं, उनकी रईसी की दुनिया दीवानी है। रेखा बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में रहती हैं और उनके घर की कीमत करोड़ों में है। रेखा एक फिल्म के लिए 14-15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं और ब्रांड प्रमोशन के लिए वो 6-7 करोड़ रुपए वसूलती हैं। रेखा को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास Land Rover Discovery, BMW 3 Series, Mitsubishi Outlander, Tata Nexa जैसी अनेको गाड़ियां मौजूद हैं।

किरण कुमार: शायद ही कोई जानता होगा कि, रेखा का नाम अभिनेता और विलेन किरण कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि, किरण कुमार और रेखा ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अचानक दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। रिपोर्ट की माने तो किरण कुमार के जरिए ही रेखा और विनोद मेहरा की दोस्ती हुई थी। खास बात यह है कि, रेखा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका और उनके अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि आज भी रेखा अपनी जिंदगी में अकेली है।

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी का कभी एक ऐसा भी दौर हुआ करता था जब यह एक-दूसरे के बगैर रह नहीं पाते थे। इतना ही नहीं बल्कि जब भी रेखा की अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र होता है तो हर किसी की जुबां पर अमिताभ बच्चन का नाम जरूर आता है। अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच नजदीकियां फिल्म दो अनजाने के सेट पर बढ़ी थी। इसके बाद यह जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई और इसी बीच इन दोनों का प्यार और भी गहरा होता गया, लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से हो गई और यह सुपरहिट जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई। साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची थी जिसे देखकर वहां मौजूद सारे लोग हैरान हो गए थे। हालांकि रेखा ने कहा था कि, वह शूटिंग के सेट से सीधे शादी में पहुंच गई थी जिसके चलते उन्होंने माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना था। जबकि एक अवॉर्ड फंक्शन में रेखा ने बताया था कि, वह जिस शहर से है उस शहर में सिंदूर लगाना फैशन का एक हिस्सा है। 1984 में रेखा ने अपने और अमिताभ बच्चन के रिलेशनशिप पर बड़ा खुलासा किया।’ उन्होंने कहा कि किसी को इसकी फिक्र नहीं कि मैं क्या चाहती हूं। मैं तो दूसरी औरत हूं न। उन्होंने जया पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा कि दूसरा इंसान तो सबकी नजर में बेचारा बना हुआ है। कोई ऐसे शख्स के साथ एक छत के नीच कैसे रह सकता है जब वह जानता है कि वह दूसरे से प्यार करता है। सोचिए मैं उस शख्स को नहीं बता पाई कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। मैं ये महसूस नहीं कर पाई कि उस शख्स पर क्या बीत रही है।”मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास कतई मंजूर नहीं था।” जब रेखा जया के यहां पहुंची तो उन्होंने रेखा को अच्छा खाना खिलाया, घर की डेकोरेशन की बात की और अमिताभ का नाम भी बीच में नहीं आया। लेकिन रेखा जब वापस जा रही थीं तब जया ने उनसे सिर्फ एक बात कही जो रेखा को सन्न कर गई। जया ने रेखा से कहा, ”मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी” और रेखा समझ गईं कि वे अमित की कभी नहीं हो पाएंगी। जय हो…