सीएम द्वारा कर्जमाफी के ऐलान पर भाजपा ने घेरा, कहा- कांग्रेस के कथनी और करनी में अंतर, यह एक धोखेबाजी

0
182

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस किसानों के साथ हमेशा से धोखा करती आई है। जिस तरह कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक के किसानों के साथ कर्जमाफी को लेकर धोखेबाजी की, ठीक उसी तरह मध्यप्रदेश के किसानों के साथ छलावा कर रही है।
The BJP encircled the announcement of the debt waiver by CM, said: The difference between Congress and Kani, it is a fraud
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने के बाद यह संदेश देना चाहती थी कि उसने कर्जमाफी का निर्णय ले लिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार का यह निर्णय किसानों के साथ धोखा साबित हुआ है। कर्जमाफी के आदेश के नाम पर कमलनाथ सरकार किसानों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

सिंह ने कहा कि कर्ज माफी के आदेश में उन्होंने ‘पात्रता” शब्द को जोडकर किसानों के साथ छलावा किया। वहीं ‘अल्पकालीन फसल ऋण” का उल्लेख कर उन किसानों को कर्ज माफी की परिधि से दूर कर दिया, जिन्होंने खेती के लिए कृषि यंत्रों को खरीदा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2018 तक के किसानों के कर्ज माफ करने की जो बात कही गई है।

इससे आदेश की परिधि में सिर्फ वे किसान आएंगे, जो 31 मार्च 2018 की स्थिति में डिफाल्टर हो चुके थे। कांग्रेस ने खरीफ की सारी फसलों को इस आदेश में छोड़कर किसानों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि भापा हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। भाजपा अब एक कमेटी बनाएगी, जो किसानों के हित में इन सारी बातों का अध्ययन कर कांग्रेस के झूठ का पदार्फाश करेगी।