भाजपा के शत्रु अब कांग्रेस में, कहा- भारी मन से पार्टी छोड़ी, वहां लोकशाही तानाशाही में बदल गई थी

0
313

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अब अभिनेता सिन्हा को पटना साहिब से उम्मीदवार बना सकती है। शत्रुध्न मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। भाजपा ने इस बार पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी कांग्रेस में शामिल हुईं। पार्टी ने उन्हें उत्तर मुंबई से टिकट दिया है।