धमाकों से दहली राजधानी कीव, छोटा परमाणु बम फेंका गया

0
193

TIO NEW DELHI

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार आठवें दिन भी जारी है। पुतिन की सेना ने राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है। अब से कुछ घंटे पहले कीव के एक रेलवे स्टेशन पर सेना ने मिसाइल दागी है। यह हमला उस वक्त किया गया है, जब स्टेशन से लोग रेस्क्यू किए जा रहे थे।

वहीं, रूसी आर्मी ने खेर्सोन पर भी कब्जा जमा लिया है, रूस के बाद खेर्सोन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने पुष्टि की है कि रूसी सैनिक पोर्ट सिटी पर कब्जा करने चुके हैं। दूसरी ओर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय ने बयान दिया है कि लड़ाई अभी भी जारी है।

रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए आज भारतीय वायुसेना, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में विभिन्न स्थानों के लिए तीन और उड़ानें संचालित कर रही है। रूस ने राजधानी कीव में फिर से सिलसिलेवार धमाके किए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके इतनी आवाज के साथ हुई कि लोगों को लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो। घर में रह रहे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी रोने लगे। सभी जान बचाने के खातिर इधर-उधर भाग रहे हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। UNHCR के मुताबिक एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या के दो फीसदी लोगों ने डर से जगह छोड़ दिया।
यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक एक बांग्लादेशी जहाज पर भी रूस ने मिसाइल से अटैक कर दिया है। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि रूस के सिर्फ चार दोस्त हैं। इनमें उत्तर कोरिया, इरिट्रिया, सीरिया और बेलारूस शामिल है। बता दें कि इन चारों देश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ आए प्रस्ताव में रूस के पक्ष में वोट किया था। इस प्रस्ताव में यूक्रेन से रूसी सेना को निकालने की बात कही गई थी।