पूर्ण सूर्यग्रहण आज, यह सूर्यग्रहण प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के कुछ ही देशों में देखा जा सकता

0
348

नई दिल्ली

मंगलवार को दुनिया साल का दूसरा सूर्यग्रहण देखेगी। यह रात में 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा जो कुल चार मिनट और 33 सेकंड तक चलने की संभावना है। यह सूर्यग्रहण प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के कुछ ही देशों में देखा जा सकता है। क्योंकि सूर्य के 6,000 मील के ग्रहण पथ में केवल चुनिंदा देश ही आ रहे हैं।

आज हम आपको इस पूर्ण सूर्यग्रहण के बारे में पांच बाते बताने जा रहे हैं जिन्हें जानना जरुरी है। इससे पहले साल का पहला सूर्यग्रहण 5 जनवरी को था।

पूर्ण सूर्यग्रहण कैसे होता है?
सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है ताकि चंद्रमा के पृथ्वी पर सतह पर छाया पड़ने से सूर्य का दृश्यता अवरुद्ध हो जाती है। पूर्ण सूर्यग्रहण के मामले में चंद्रमा, सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से अवरुद्ध कर देता है।