TIO भोपाल
अगर आपको संगीत समझ में आता है और आप संगीत प्रेमी है तो भोपाल वालों के लिए एक सुनहरा अवसर है। रविवार 21 सितंबर रविन्द्र भवन में एक ऐसे संगीतकार पर एक ऐसी किस्सागोही (इसमें फिल्मी गीत न गाए जाएंगे और न ही कोई संगीत का आयोजन है केवल उन गानों के पीछे की किस्सागोही होगी) जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। उस महान संगीतकार का नाम है मदन मोहन कोहली। किस्सा गोही करेंगे उनके पुत्र संजीव कोहली की जुबानी। इसका आयोजन Kuk Speak’s and Saptak presentation आर्गेनाइजर मनोज कुकरेजा ने प्रोग्राम की जानकारी के साथ-साथ महान संगीतकार के बारे में भी और जानकारी दी। यहां यह बताना उल्लेखनीय है फिल्म वीर जारा को जो संगीत आपने मदन मोहन जी का सुना था उसके पीछे संजीव कोहली को ही श्रेय जाता है। एक पुत्र द्वारा पिता के किस्से सुनना कितना मजेदार होगा । दिल ढूंढता फिर वही ….।


