संघ की शाखाओं में प्रतिबंध लगाने का मुद्दा कांग्रेस के लिए बना मुसीबत, देनी पड़ रही है सफाई

0
369

भोपाल। अपने वचन पत्र में शासकीय परिसरों में संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गया है। कांग्रेस की लगातार सफाई के बावजूद संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तेजी से इस मुद्दे का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, उसे राजनीतिक हलकों में कांग्रेस के लिए नुकसानदेह माना जा रहा हैं।
The issue of banning union branches is due to the trouble made by Congress, cleanliness
संघ के वे कार्यकर्ता भी अब भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए जुट गए हैं, जो भाजपा के कार्यकलापों से नाराज होकर घर बैठे हुए थे। कांग्रेस को भी इसका अहसास हो गया है, इसलिए सोमवार को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सफाई दी कि कांग्रेस ने संघ पर बैन लगाने की बात नहीं कही है।

सूत्रों के मुताबिक इस वचन का सबसे ज्यादा असर मालवा-निमाड़ में देखा जा सकता है। मालवा-निमाड़ में संघ के कार्यकर्ता भाजपा से नाराज थे और ज्यादातर घर बैठे हुए थे, लेकिन कांग्रेस का वचन पत्र सामने आने के बाद सभी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। संघ के कार्यकर्ता अब तक मतदान करने की अपील कर रहे थे, लेकिन अब वे कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने में भी जुटेंगे। संघ के स्वयंसेवकों के सक्रिय होने से भाजपा को भी राहत मिली है।

सरकार में नहीं आएगी कांग्रेस
संघ विधानसभा चुनावों में मतदान करने की अपील करता है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस ने घोषणा की है, उससे यह साबित होता है कि वह सरकार में नहीं आएगी। संघ कार्यकर्ता राष्ट्रवादी शक्तियों को वोट देने की अपील करेंगे।
– अशोक पांडेय, सह प्रांत संघचालक, मध्यभारत प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ