उत्तर भारतीयों के पलायन से गुजरात में उद्योगों का भारी नुकसान, हालात सुधारने की कोशिश में सीएम

0
610

अहमदाबाद/वडोदरा। 28 सितंबर को उत्तर गुजरात के साबरकंठा जिले में 14 महीने की बच्ची से बलात्कार के बाद हिंदी भाषी लोगों पर हमलों का सिलसिला अब राज्य के मुख्य हिस्सों में फैल गया है। रविवार को देर रात आणंद के पास ‘बाल अमूल’ प्लांट में आठ संविदात्मक (ठेके) श्रमिकों पर कथित रूप से हमला किया गया। गुजरात में स्थिति में बिगड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को चिंता जताई है और गुजरात सीएम विजय रूपाणी से बात की। रूपाणी ने आश्वासन दिया है कि इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार व प्रशासन प्रतिबद्ध हैं।
The loss of industries in Gujarat by the escape of North Indians, the CM in an attempt to improve the situation
खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमलों के करीब 50 मामले, गुजरात में अब तक रजिस्टर हुए हैं और ऐसे मामलों में अब तक 431 गिरफ्तार किए गए हैं। ऐसी घटनाएं मुख्य रूप से हिम्मतमनगर में हुई हैं, जहां रेप की वारदात हुई थी। मेहसाणा, गांधीनगर और अहमदाबाद के बाद अब वडोदरा, आणंद और पंचमहल, जैसी जगहों पर भी हमले हुए हैं जहां ठाकोर समुदाय एक बड़ी आबादी है। बता दें, जिस बच्ची का रेप हुआ वह भी ठाकोर समुदाय की है।

‘बाहरी लोगों’ के खिलाफ हेट मेसेज
अहमदाबाद में, वास्त्रल में कबीर मंदिर के पास एक गोदाम में रविवार देर रात आगजनी के बाद 100 से ज्यादा उत्तर भारतीयों को लौटना पड़ा। ‘बाहरी लोगों’ के खिलाफ घृणित संदेश पोस्ट करने के लिए भी आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है। गुजरात, यूपी और मध्य प्रदेश के बीच बसें चलाने वाले टूर आॅपरेटर महिपत सिंह राजवत ने बताया ‘पिछले दो दिनों में कम से कम 25,000 उत्तर भारतीय प्रवासियों ने अकेले अहमदाबाद छोड़ा है।’

राज्य में औद्योगिक इकाइयां हाशिए पर
प्रवासी श्रमिकों के पलायन के चलते राज्य में औद्योगिक इकाइयां हाशिए पर हैं क्योंकि वे गुजरात के बाहर मजदूरों पर काफी हद तक निर्भर हैं। इसके परिणामस्वरूप त्योहार के आने वाले सीजन के लिए 20 प्रतिशत उत्पादन का नुकसान हुआ है। साणंद इंडस्ट्रीज असोसिएशन (एसआईए) के अध्यक्ष अजीत शाह ने कहा, ‘उत्तर गुजरात में कार्यरत बिहार और उत्तर प्रदेश के लगभग 12,000 मजदूरों ने अपने घरों को छोड़ दिया है।’ साणंद से अकेले पिछले कुछ दिनों में 4,000 प्रवासी श्रमिक राज्य छोड़कर गए हैं।

हालांकि, सूरत, कच्छ, मोरबी, जामनगर और राजकोट में पर्याप्त प्रवासी उत्तर भारतीय आबादी वाले बड़े औद्योगिक केंद्र इससे प्रभावित नहीं हैं। कुछ ने सरकार द्वारा प्राप्त अतिरिक्त सुरक्षा लेना शुरू कर दिया है। इस बीच, गांधीनगर में सोमवार को पुलिस ने ठाकुर सेना के सदस्य कांग्रेस नेता महोत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। महोत के एक विडियो के बाद उन्हें चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें वह उत्तर भारतीयों को अगले 24 घंटों में उवरसाद गांव छोड़ने की धमकी दे रहे थे।