भोपाल। अगर देखा जाए तो रिश्तों में दरार का प्रमुख कारण शोसल मीडिया है। कुछ समय पहले तक तो घरों में संयुक्त लैंडलाइन फोन का उपयोग किया जाता था। और अब लोग शोसल मीडिया की गतिविध से पल-पल अपडेट रहते हैं और इससे ही परिवार में तनाव बढ़ रहा है जिससे रिश्ते भी टूट रहे हैं।
प्रमुख साहित्यकार एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. विनोद आसुदानी ने भारत मां सेवा न्यास की ओर से बुधवार को हलालपुरा स्थित सनसिटी गार्डन में सच क्या झूठ क्या विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए यह बात कही। डॉ. आसुदानी ने कहा कि सत्य संदर्भ प्रतिपल बदल रहे हैं, किसी के लिए जो सत्य वह दूसरे के लिए सत्य नहीं है। इसका प्रमुख कारण मनुष्य का आभाषी जीवन है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के सचिव जगदीश छावानी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में मप्र सिंध साहित्य अकादमी के निदेशक कमल प्रेमचंदानी, साहित्यकार नंदकुमार सनमुखानी, नारी लच्छवानी, केटी दादलानी एवं दुष्यंत आहूजा आदि मौजूद थे।