नई दिल्ली
शुक्रवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने और भीषण लू चलने की आशंका जताई। दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान मौसम विभाग के पालम सेंटर पर 46.8 डिग्री रहा। लोधी रोड पर 45.0, रिज में 46.4, आयानगर में 46, अक्षरधाम 45.5, नजफगढ़ 45.2, जफरपुर 45.7 डिग्री रहा।
एनसीआर के इलाके गाजियाबाद में 44.5 और फरीदाबाद में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो, 8 साल में बृहस्पतिवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक गर्म रहा। लू के वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की आशंका है।
मई में मौसम का हाल
वर्ष तापमान
2019 45
2018 44
2017 37
2016 32
2015 43
2014 44
2013 43
2012 43
2011 41
नोट : तापमान अधिकतम में है और मौसम विभाग से लिए गए हैं।