रायपुर। अब के 3 में से 2 चुनावों में बस्तर और सरगुजा संभाव में जिस पार्टी को ज्यादा सीटें मिली, सरकार उसी की बनीं। लेकिन पिछले चुनाव में दोनों संभागों में कांग्रेस अधिक सीटें हासिल करने के बाद भी सत्ता से बाहर रही। सरगुजा संभाग की कुल 14 सीटों में से इस वक्त भाजपा और कांग्रेस का 7-7 सीटों पर कब्जा है। 2003 में 10 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल करने वाली भाजपा को बीते दो चुनाव में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है। इसका असर है कि न केवल पाटी का वोट बढ़ा है बल्कि सीटे भी बढ़ गई हैं।
The party which will be occupied in Sarguja and Bastar, will make the same government in Chhattisgarh
पिछले चुनाव में एक बराबर सीट हासिल करने के बावजूद कांग्रेस का वोट प्रतिशत भाजपा से अधिक है। पहले दोनों चुनाव में सरकार बनाने में सरगुजा की अहम भूमिका रही। मौजूदा विधानसभा चुनाव में संभाग की सभी 14 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला दिखा है। वोटिंग में अच्छी हुई है। अब देखना होगा कि सरकार बनाने में इस संभाग की कितनी भूमिका रहती है।
कई भाजपाई दिग्गज हुए ढेर
पिछले चुनाव में भाजपा के कई दिग्ग चुनाव मैदान में ढेर हो गए है। 2013 का चुनाव हारने वाले दिग्गज भाजपाइयों में लगातार तीन बार विधायक रहे रामविचार नेताम और रेणुका सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा सिटिंग विधायक रजनी त्रिपाठी और सिद्धनाथ भी हार गए।
बढ़ा जीत का अंतर
2013 के चुनाव में कांग्रेस ने कई सीटें बढ़े अंतर से जीती हैं। 2008 में महज 980 वोट से जीतने वाले टीएस सिंहदेव ने पिछला चुनाव साढ़े 19 हजार से अधिक मतों से जीता। अमरजीत भगत ने साढ़े 17 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल किया, जबकि 2008 में वे केवल 17सौ वोट से जीते थे। इसी तरह प्रीमत राम 31 हजार व खेलसाय 18 हजार से ज्यादा मतो के अंतर से जीते थे।
2008 में 12 सीटों पर लड़ी कांग्रेस
2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी के बीच समझौता हुआ था। 90 में से तीन सीटें कांग्रेस ने एनसीपी के लिए छोड़ दिया था। इन तीन में से दो सीट मनेंद्रगढ़ व सामरी सरगुजा संभाग की थीं। ऐसे में कांग्रेस ने संभाग की 14 में से 12 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था।
सीटों की स्थिति
वर्ष 2003 2008 2013
भाजपा 10 09 07
कांग्रेस 04 05 07
किसके हिस्से में कितना वोट
वर्ष 2003 2008 2013
भाजपा 45.53 37.36 40.63
कांग्रेस 34.48 33.49 42.18
कुल वोट का गणित
वर्ष 2003 2008 2013
भाजपा 603549 615462 818702
कांग्रेस 456998 551730 850049
कुल मतदान 1325329 1647377 2014960