त्रिपुरा के सीएम का चौंकाने वाला बयान: कहा महाभारत युग में भी इंटरनेट की सुविधा

0
290

अगरतला। भाजपा नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने सूचना-प्रौद्योगिकी सुविधाओं को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। राजधानी अगरतला में मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कंप्यूटराइजेशन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में महाभारत युग में भी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध थीं। उन्होंने कहा कि ये सब मेरे देश में पहली बार नहीं हो रहा है। ये वो देश है जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि युद्ध में क्या हो रहा है। संजय आंख से कैसे देख सकते हैं। इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था।

उन्होंने कहा कि बीच में बहुत कुछ चेंज हुआ है, लेकिन उस जमाने में भी तकनीक थी। मैं आपको अच्छे काम के लिए बधाई देता हूं, लेकिन इन सुविधाओं का आविष्कार आपने नहीं किया है। बिप्लब देब ने कहा कि मैं गर्व करता हूं कि मेरा जन्म जन्म ऐसे देश में हु्आ जो तकनीक की दुनियां में आगे था। आज भले ही यूरोप-अमेरिका तकनीक के आविष्कार का दावा करें, लेकिन इसके जनक हम हैं। तकनीक और संस्कृति में कोई समृद्ध है तो वो भारत है।

पीए से मुख्यमंत्री तक का सफर
पिछले महीने ही बिप्लब देब की अगुवाई में भाजपा ने त्रिपुरा में इतिहास रचा था और 25 वर्षों से सत्ता में काबिज लेफ्ट पार्टी को हराकर सरकार बनाई थी। त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री बिप्लब देब के यहां तक पहुंचने की कहानी भी दिलचस्प है। त्रिपुरा के उदयपुर (वर्तमान में गोमती) जिले में जन्में बिप्लब देव आरएसएस से जुड़े रहे हैं। वह लंबे समय तक बीजेपी सांसद गणेश सिंह के पीए भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये सब मेरे देश में पहली बार नहीं हो रहा है। ये वो देश है जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि युद्ध में क्या हो रहा है। संजय आंख से कैसे देख सकते हैं। इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था।