कोरोना शहीद हुए एएसआई के बेटे को आरक्षक के पद पर दी नियुक्ति

0
259

TIO, भोपाल

एडीजी भोपाल जोन, भोपाल उपेन्द्र जैन द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए स्व. अंसार अहमद के बेटे अदनान मुस्तकीम अहमद को जिला पुलिस बल भोपाल में आरक्षक(जीडी) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आज नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया।

सहायक उप निरीक्षक स्व. अंसार अहमद को ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने पर दिनाँक 24 जुलाई को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान दिनाँक 05 अगस्त को चिरायु हॉस्पिटल में दुःखद निधन हो गया था।

स्व. अंसार अहमद पिता अहमद मजीज का जन्म दिनांक 01.10.1970 को ग्राम शडोरा, जिला अशोकनगर मध्यप्रदेश में हुआ था एवं दिनाँक 18.01.1995 में कॉन्स्टेबल के पद पर जिला बल भोपाल (मध्यप्रदेश) पुलिस में भर्ती हुए थे।

स्व.अंसार अहमद के परिवार में उनकी धर्मपत्नि नाज अख्तार, पुत्र अदनान 18yr, अनस 14yr एवं पुत्री आफ़रीन 21yr, जैनब 14yr है जो वर्तमान में दशमेश नगर अशोकागार्डन में निवासरत है।

स्व. अंसार अहमद जिला पुलिस बल भोपाल में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना ऐशबाग, टीटीनगर, ट्रैफिक, मंगलवारा में पदस्थ रहे एवं वर्तमान में थाना शाहजहांनाबाद में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कर्तव्यों के वहन के दौरान शहीद हो गए।