इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को एक साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। वहीं उसकी चार साल की बहन के साथ भी दरिंदगी की कोशिश की गई।
Then again, the embarrassed MP: misbehavior with one-year-old girl, along with a 4-year-old sister also tried for life
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, दोनों चौकीदारी की बेटियां हैं, जो अपने पिता के साथ सो रही थीं। घटनाक्रम नावेल्टी मार्केट के पास बन रही एक निमार्णाधीन मकान का है। परिवार मूल रूप से सागर का है और इंदौर आकर मजदूरी कर रहा है।
चर्चा है कि रात में जब परिवार सो रहा था, तब करीब ढाई से तीन के बीच एक बदमाश बच्ची को बदमाश उठाकर ले गया और ष्कर्म किया। उसी दौरान उसकी 4 साल की बहन के साथ भी हरकत की गई।
पीड़ित मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में 4 साल की बच्ची ने अपने चाचा का नाम बताया है। हालांकि आधिकारिकतौर पर पुलिस कुछ नहीं बता रही है।

