संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते

0
110

TIO NEW DELHI

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। सोनिया और राहुल गांधी के बाद आज सुबह प्रियंका गांधी भी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रियंका के लिए एक किमी गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं।

तीन दिन चलने वाले अधिवेशन को आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। राहुल आखिरी दिन यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।

  • मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीडब्लूसी के आजीवन सदस्य होंगे।
  • अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा।
  • कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी।
  • लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी।
  • कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा।
  • देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।

26 फरवरी को क्या-क्या होगा

  • सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे।
  • दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। 3 बजे रैली । कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे।