मौसम में 29 फरवरी से होगा बड़ा बदलाव, ओलावृष्टि की संभावना

0
313

TIO ग्वालियर

मौसम में 29 फरवरी से बड़ा बदलाव आने वाला है। 29 फरवरी से 2 मार्च के बीच शहर सहित दोनों संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। यह बदलाव जम्मू कश्मीर से गुजरने वाला पश्चिमी विक्षोभ लाएगा। यह बारिश किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि रवी की फसल तैयार हो रही है। ओले गिरने से रवी की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

फरवरी से मध्य से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में ओला वृष्टि कर चुका है। अभी तक ग्वालियर चंबल संभाग अछूता बचा था, लेकिन इस बार 29 फरवरी से जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह काफी मजबूत है। इससे ग्वालियर, चंबल संभाग, जबलपुर, भोपाल संभाग भी प्रभावित होंगे। 29 फरवरी की रात से बारिश की सिलसिला शुरू हो जाएगा। 1 मार्च 2 मार्च की दोपहर तक जारी रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना काफी मजबूत है।

जम्मू कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस वजह से हवा में नमी बढ़ गई है। लेकिन चक्रवात मजूबत नहीं बन पाया। इससे दोपहर में बादल छा गए। इस कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इससे शाम को ठंडक अहसास भी हुआ। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड होने से सुबह की ठंड से राहत रही, लेकिन धुंध छाई हुई थी। इससे दृश्यता 1 से 2 किमी के बीच रही। मौमस विभाग के अनुसार बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना बन रही है।